Thursday, November 7, 2019

आंखों की देखभाल, Eye Care

आंखों की देखभाल

परिचय : आंख एक प्रकार से कैमरे की तरह होती हैं जो चारों-ओर की वस्तुओं को देखकर उसके बारे में मस्तिष्क में संकेत देती हैं जिससे एक प्रकार का चित्र मस्तिष्क में संचित हो जाता है जिससे सभी मनुष्य उस वस्तु को पहचान पाते हैं। आंखें हमारे लिए बहुत ही मूल्यवान है और इसलिए आंखों की उचित देखभाल करनी चाहिए। यदि आंखों की देखभाल ठीक प्रकार से न की जाए तो आंखों में कई प्रकार के रोग हो सकते हैं अत: आंखों की कई बीमारियों से बचने के लिए इसकी देखभाल करना बहुत ही जरूरी है।

आंखों की देखभाल करने के लिए क्या करें और क्या न करें :-

1. हमें वह कार्य नहीं करना चाहिए जिससे आंखें जल्दी थक जाती हैं, अत: आंखों को बहुत ज्यादा न थकाएं।

2. कम्प्यूटर पर कार्य करते समय या पढ़ते समय अपनी आंखों को एक निश्चित समय के बाद आराम देना जरूरी हैं। स्क्रीन तथा कम्प्यूटर के सामने 2-3 घंटे से ज्यादा नहीं बैठना चाहिए।

3. यदि आंखों में कुछ धूल या गंदे कण चले गये हो तो इसे निकालने के लिए कुछ घंटों तक आंखों को ऊपर नीचे झपकाएं और फिर पानी की छीटे आंखों पर मारें, इससे धूल और गंदगी के कण बाहर निकल जाएंगें।

4. प्रतिदिन कुछ घंटो तक आंखों को ऊपर नीचे झपकाएं, इस क्रिया से चक्षुगोलकों में नमी बनी रहती है।
5. आंखें, मस्तिष्क तथा फेफड़ों के लिए चिल्लाकर रोना अधिक लाभदायक होता है।

5. आंखों को गंदी उंगलियों से न छूएं।

6. प्रतिदिन रात के समय में सोने से पहले अपनी आंखों को स्वच्छ ठण्डे पानी से धोएं।

7. आंखों की मांसपेशियों की शक्ति को बनाए रखने के लिए आंखों की उपयुक्त व्यायाम करना चाहिए।

8. आंखों के लिए प्राकृतिक प्रकाश अच्छा होता है और ठीक इसके वीपरीत टीवी का प्रकाश, कम्प्यूटर का प्रकाश तथा बल्ब का प्रकाश आंखों के लिए ठीक नहीं होता है। अत: इन प्रकाशों के सामने ज्यादा नहीं बैठना चाहिए।

9. पढ़ते या लिखते समय प्रकाश आंख की बाईं ओर होना चाहिए।

10. धूप में वाहन चलाते समय या धूल या धुंए से भरे वातावरण में काम करते समय ऐनक का उपयोग करना चाहिए।

11. रात के समय टीवी देखते समय कमरे में समुचित प्रकाश होना चाहिए।

आंखों को रोगों से बचाने के लिए आहार (भोजन) :-

1. आंखों की सुरक्षा के लिए पौष्टिक आहार लेनी चाहिए और गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां व सलाद का उपयोग करना चाहिए।

2. यदि आंखों में थकान महसूस हो रही हो तो ताजी ककड़ी की पतली फांकें काटकर उनको आंखों पर रखें। आंखें बहुमूल्य होती है अत: इसकी सुरक्षा का हर सम्भव प्रयास करना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment