Saturday, January 18, 2020

आंखों की पलकें फड़कना Nictitation, Winking, Blinking and Homeopathic medicine

आंखों की पलकें फड़कना Nictitation, Winking, Blinking 



परिचय : इस रोग के कारण रोगी की आंखों की पलकें बार-बार फड़कती रहती हैं जिसके कारण बहुत अधिक परेशानी होती है।
आंखों की पलक फड़कने पर उपचार:-
1. पल्सेटिला:- आंखों की पलकों के फड़कने का उपचार पल्सेटिला औषधि से करने के लिए इसकी 6 शक्ति का प्रयोग करना चाहिए।
2. युफ्रेशिया:- आंख के लगातार झपकते रहने पर युफ्रेशिया औषधि की 3 या 6 शक्ति की मात्रा का प्रयोग करने से लाभ मिलता है।

3. बेलाडोना:- यदि किसी स्वस्थ व्यक्ति को पलक झपकने का रोग है तो उसका उपचार करने के लिए बेलाडोना औषधि की 30 शक्ति का उपयोग करना लाभदायक है।
4. लाइकोपोडियम:- यदि स्नायविक कमजोरी के कारण आंखों की पलक झपकने का रोग हो गया हो तथा इसके साथ ही चेहरे की मांस-पेशियों में झटके लगने जैसा महसूस हो रहा हो तो ऐसे लक्षणों को ठीक करने के लिए लाइकोपोडियम औषधि की 30 शक्ति की मात्रा का प्रयोग करने से लाभ हो सकता है।

5. इग्नेशिया:- आंखों की पलकों के फड़कने का उपचार इग्नेशिया औषधि से करने के लिए इसकी 6 शक्ति का प्रयोग करना चाहिए।
6. लाइकोपोडियम:- पढ़ने के बाद आंखों की थकावट के कारण पलकें झपक रही हो तो ऐसे लक्षणों को ठीक करने के लिए लाइकोपोडियम औषधि की 30 शक्ति की मात्रा का उपयोग करना चाहिए।


0 comments:

Post a Comment